आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इमेज रिकॉग्निशन टूल : गूगल लेंस
14 FEB, 2025 : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से कोई भी व्यक्ति अधिक से अधिक जानकारी कम समय में प्राप्त कर सकता है। परंतु यह तभी संभव है जब वह मनुष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के टूल्स और उसका उपयोग करना जानता हो।अगर आपके हाथ में स्मार्टफोन है और वह इंटरनेट से जुड़ा है तो आपको भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स गूगल लेंस और उसके फीचर्स के बारे में जानना चाहिए।
जब आप किसी भी डॉक्यूमेंट को पढ़ते हैं तो कहीं पर अंग्रेजी या अन्य भाषा में लिखे रहने के कारण आपको वह डॉक्यूमेंट पूरा-पूरा नहीं समझ में आता है। ऐसी स्थिति में आप अपना स्मार्टफोन निकालें और गूगल लेंस को ओपन करें। सबसे ऊपर लिखे गूगल लेंस के ठीक नीचे बने कैमरे जैसे आइकन पर टैप करें। अब कैमरा ऐक्टिव हो जाएगा। जो डॉक्यूमेंट पढ़ रहे थे उस पर कैमरा फोकस करें। फिर सबसे नीचे लिखे फीचर्स में सबसे पहला फीचर ट्रांसलेट का होगा, इस पर टैप करें। अब स्क्रीन पर सबसे ऊपर गूगल लेंस के नीचे डिटेक्ट लैंग्वेज इंग्लिश लिखा दिखाई देगा। जिस भाषा में आप इस डॉक्यूमेंट को पढ़ना चाहते हैं उसे उस भाषा में ट्रांसलेट कर ले।
कभी-कभी लोगों को पढ़ने का मन नहीं करता वह चाहते हैं कि लिखे डॉक्यूमेंट को कोई पढ़कर सुना देता तो कितना अच्छा होता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण मशीन यह भी काम कर रहा है । इस फीचर का लाभ आप भी उठा सकते हैं बस थोड़ा सा आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल लेंस को ओपन कर डॉक्यूमेंट पर फोकस करना होगा फिर सर्च बटन पर टैप करना होगा। ऐसा करने से आपका डॉक्यूमेंट सेलेक्ट हो जाएगा। उसके पश्चात सिलेक्ट टेक्स्ट पर टैप करने से आपके सामने लिसेन बटन दिखाई देगा बस आपको उसे पर टैप करना है। इसके बाद आप उस डॉक्यूमेंट को सुन सकते हैं कि उसमें क्या लिखा हुआ है।
तीसरा फीचर सबसे ज्यादा उपयोगी है क्योंकि इसका उपयोग प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कर सकता है। आपकी आंखों के सामने कभी-कभी कुछ ऐसी वस्तु दिखाई देती है वह वस्तु सजीव या निर्जीव हो सकती है। इसके बारे में आपको किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। ऐसी स्थिति में गूगल लेंस ओपन कर उस वस्तु पर फोकस कर सर्च बटन पर टैप कर उस वस्तु से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस फीचर का उपयोग कर कोई भी व्यक्ति किसी भी वस्तु के बारे में बता सकता है।
भारत भूषण
असिस्टेंट प्रोफेसर, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची